मा० कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद जी के विरुद्ध लगाए गए असत्य, भ्रामक एवं आपराधिक आरोपों के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने हेतु। अवगत हो की रामवृक्ष यादव (पूर्व जिला अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी–संत कबीर नगर) द्वारा एक प्रेस वार्ता के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार में मा० कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद जी के विरुद्ध यह गंभीर आरोप लगाया गया कि उन्होंने ₹1 करोड़ की सुपारी देकर उनके विरुद्ध हत्या की साजिश रची है। यह बयान न केवल झूठा, भ्रामक एवं तथ्यहीन है, बल्कि पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष, व्यक्तिगत दुर्भावना एवं मीडिया के माध्यम से जनभावनाओं को भड़काने व मंत्री की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आपराधिक प्रयास है।
Leave a comment