Home Recent News बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन:महराजगंज
Recent News

बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन:महराजगंज

Share
Share

जनपद महराजगंज के जिला पंचायत सभागार में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ कमेटी के सम्मानित सदस्यों, सेक्टर प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों एवं अध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं अध्यक्ष सहित सभी समर्पित कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कर्मठ कार्यकर्ता ही होते हैं।

आप सभी साथियों का अपार स्नेह, आत्मीय स्वागत, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण हृदय को ऊर्जा एवं प्रेरणा से भर देता है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को सशक्त बनाने, संगठन को गाँव-गाँव तक विस्तार देने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

हमारा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, अधिकार और विकास से जोड़ते हुए एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना है। बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही सशक्त होगा और जनविश्वास उतना ही अधिक दृढ़ होगा।

इस सफल सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने वाले सभी बूथ कमेटी के साथियों, सेक्टर प्रभारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, विधानसभा एवं जिला प्रभारियों, पदाधिकारियों तथा समस्त कार्यकर्ताओं का मैं हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करता हूँ।

आपका विश्वास ही हमारी शक्ति है, आपका समर्पण ही संगठन की पहचान है। आइए, एकजुट होकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ और समाज के सम्मान, अधिकार एवं विकास के संकल्प को साकार करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

Latest blown lead for Raiders signals enough is enough of McDaniels

What’s made Amazon shoppers fall in love with Tozos? Superior audio quality, of course, courtesy of 6-millimeter speaker drivers that produce powerful, crystal-clear...

How to make your life routine more fun and eco-friendly

What’s made Amazon shoppers fall in love with Tozos? Superior audio quality, of course, courtesy of 6-millimeter speaker drivers that produce powerful, crystal-clear...

Related Articles

आरक्षण की आवाज बुलंद करने के लिए तालकटोरा पहुँचें: डॉ. संजय निषाद

नई दिल्ली। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने...

‘चलो ताल से तालकटोरा’ अभियान: 21 अक्टूबर को लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

‘चलो ताल से तालकटोरा’ अभियान: 21 अक्टूबर को लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन...

‘चलो ताल से तालकटोरा’ अभियान: 21 अक्टूबर को लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन...