नई दिल्ली। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने 21 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन में शामिल होने के लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को सादर आमंत्रित किया है।
अपने आमंत्रण संदेश में डॉ. संजय निषाद ने कहा कि आरक्षण की मांग और संवैधानिक अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए यह महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सामाजिक न्याय, सम्मान और समान अवसर के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण संघर्ष में सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने अपील की कि सभी साथी अपने सहयोगियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में तालकटोरा स्टेडियम पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। यह महासम्मेलन आरक्षण और अधिकारों से जुड़े सवालों को देश के सामने रखने का महत्वपूर्ण अवसर है।
दिनांक: 21 अक्टूबर 2026
स्थान: तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली
सादर आमंत्रक
डॉ. संजय कुमार निषाद
राष्ट्रीय अध्यक्ष, निषाद पार्टी
Leave a comment