Home Recent News फूलन देवी की न्याय यात्रा को मुकाम तक पहुँचाना निषाद पार्टी का संकल्प: डॉ. संजय कुमार निषाद
Recent News

फूलन देवी की न्याय यात्रा को मुकाम तक पहुँचाना निषाद पार्टी का संकल्प: डॉ. संजय कुमार निषाद

Share
Share
सीतापुर: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० डॉ. संजय कुमार निषाद ने आज जनपद सीतापुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वीरांगना फूलन देवी जी को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाज के प्रतिनिधि, महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि फूलन देवी जी केवल निषाद, बिंद, केवट, मल्लाह, गोंड, कश्यप जैसे समुदायों की आवाज नहीं थीं, बल्कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण की एक क्रांतिकारी चेतना जगाई, जो देश से लेकर विदेशों तक गूंजती रही। उनका जीवन संघर्ष इस बात का प्रतीक है कि जब किसी महिला के साथ अन्याय होता है, तो वह स्वयं शक्ति स्वरूपा बन जाती है।
डॉ. निषाद ने स्पष्ट रूप से कहा कि निषाद पार्टी, फूलन देवी जी के आदर्शों और विचारों पर आधारित एक सामाजिक आंदोलन है, जो सिर्फ़ सत्ता की राजनीति नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय, सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि फूलन देवी जी की हत्या अब तक एक रहस्य बनी हुई है, और इसकी निष्पक्ष जांच सर्वोच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराई जानी चाहिए।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री जी ने कहा:
“जब बहन फूलन देवी की हत्या हुई, तब वह समाजवादी पार्टी की सांसद थीं और उस समय प्रदेश एवं केंद्र दोनों ही स्तर पर समाजवादी पार्टी सत्ता में थी। फिर भी उन्होंने सीबीआई जांच क्यों नहीं करवाई?”
डॉ. निषाद ने आरोप लगाया कि आज वही पार्टी बहन फूलन देवी के नाम पर दिखावटी आंसू बहाकर राजनीति कर रही है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि समाजवादी पार्टी वास्तव में न्याय चाहती है, तो उन्हें चाहिए:
1.मिर्जापुर के उस नेता से फूलन देवी जी की संपत्ति मुक्त करवा कर उनकी मां को लौटाई जाए।
2.संसद में अपने सांसदों के माध्यम से सीबीआई जांच की मांग प्रस्तुत करें।
उन्होंने कहा कि संसद में इतने सांसद होने के बावजूद यदि वे जांच की मांग नहीं करते, तो यह स्पष्ट है कि उनका उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ उठाना है, न कि न्याय दिलाना।
सभा के अंत में मा० मंत्री जी ने दोहराया कि निषाद पार्टी, बहन फूलन देवी जी के बलिदान को कभी व्यर्थ नहीं जाने देगी और उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलकर समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

Outdoor Photo Shooting With clean and Beautiful

What’s made Amazon shoppers fall in love with Tozos? Superior audio quality, of course, courtesy of 6-millimeter speaker drivers that produce powerful, crystal-clear...

How To Season 3: When Expectations Don’t Meet Reality

What’s made Amazon shoppers fall in love with Tozos? Superior audio quality, of course, courtesy of 6-millimeter speaker drivers that produce powerful, crystal-clear...

Related Articles

जनभागीदारी होगी जीत का आधार : डॉ. संजय कुमार निषाद

लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी शक्ति उसकी जनता...

निषाद पार्टी का 11वाँ स्थापना दिवस: 11 साल का सफर, संघर्ष और संकल्प

16 अगस्त 2026 का दिन निषाद पार्टी के लिए केवल स्थापना दिवस...

बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन:महराजगंज

जनपद महराजगंज के जिला पंचायत सभागार में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में...

प्रदेश अध्यक्ष व्यास निषाद जी के द्वारा निषाद पार्टी की टीम का पटना में जोरदार स्वागत

आज पटना गेस्ट हॉउस में निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिहार व्यास...