Home Featured हम मझवार हैं ,कमजोर नहीं।
FeaturedRecent News

हम मझवार हैं ,कमजोर नहीं।

Share
Share
हम मझवार हैं ,कमजोर नहीं।हम नदी के बेटे हैं हमारी पहचान जल से है, मेहनत से है, और अपने आत्मसम्मान से है। इतिहास गवाह है कि जब-जब अन्याय हुआ है, निषाद राज जैसे महापुरुषों ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए आवाज उठाई है।
हम मझवार समाज सदियों से अपनी मेहनत, सादगी और ईमानदारी से जीवन जीते आ रहे हैं। हम मछलियों के पीछे नाव लेकर निकलते हैं, लेकिन हमारे हौसले समंदर से भी गहरे हैं। हम चुप रह सकते हैं क्योंकि हमारी संस्कृति विनम्र है, पर यह मत भूलिए कि हमारी चुप्पी हमारी कमजोरी नहीं है। हमारी चुप्पी शांति की प्रतीक है, लेकिन जब अन्याय बढ़ता है तो यही चुप्पी गरज बन जाती है। हम न किसी से पीछे हैं, न किसी से कम। हम अपने हक़ की बात करना अब जानते हैं, और समय आने पर उसे लेकर भी रहते हैं।
जय निषाद राज यह सिर्फ एक नारा नहीं, यह हमारी अस्मिता की गूंज है। आज हम सौभाग्यशाली हैं कि निषाद समाज को एक दिशा देने का कार्य निषाद पार्टी के माध्यम से किया जा रहा है। इस आंदोलन के सुप्रीमो आदरणीय डॉक्टर संजय कुमार निषाद जी ने समाज को न केवल जागरूक किया है, बल्कि सत्ता की चाबी बनाकर दिखा दिया कि हम संगठित हों तो कोई ताकत हमें रोक नहीं सकती। डॉ. संजय कुमार निषाद जी का और निषाद पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं के संघर्ष, दूरदृष्टि और नेतृत्व आज लाखों निषाद साथियों के लिए प्रेरणा बन चुका है। महामना डॉ संजय निषाद जी का संदेश स्पष्ट है की अब अधिकार भी चाहिए और सम्मान भी। आइए इस चेतना को हर गली, हर गांव, हर प्रदेश तक पहुचाये….!!!
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

Outdoor Photo Shooting With clean and Beautiful

What’s made Amazon shoppers fall in love with Tozos? Superior audio quality, of course, courtesy of 6-millimeter speaker drivers that produce powerful, crystal-clear...

How To Season 3: When Expectations Don’t Meet Reality

What’s made Amazon shoppers fall in love with Tozos? Superior audio quality, of course, courtesy of 6-millimeter speaker drivers that produce powerful, crystal-clear...

Related Articles

जनभागीदारी होगी जीत का आधार : डॉ. संजय कुमार निषाद

लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी शक्ति उसकी जनता...

निषाद पार्टी का 11वाँ स्थापना दिवस: 11 साल का सफर, संघर्ष और संकल्प

16 अगस्त 2026 का दिन निषाद पार्टी के लिए केवल स्थापना दिवस...

बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन:महराजगंज

जनपद महराजगंज के जिला पंचायत सभागार में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में...

प्रदेश अध्यक्ष व्यास निषाद जी के द्वारा निषाद पार्टी की टीम का पटना में जोरदार स्वागत

आज पटना गेस्ट हॉउस में निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिहार व्यास...