Home Recent News तालकटोरा स्टेडियम में महासम्मेलन 21 अक्टूबर को, पूर्व सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ई. प्रवीण कुमार निषाद ने दिया आमंत्रण
Recent News

तालकटोरा स्टेडियम में महासम्मेलन 21 अक्टूबर को, पूर्व सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ई. प्रवीण कुमार निषाद ने दिया आमंत्रण

Share
Share

नई दिल्ली। निषाद पार्टी की ओर से 21 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन के लिए पूर्व सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ई. प्रवीण कुमार निषाद ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को सादर आमंत्रित किया है।
ई. प्रवीण कुमार निषाद ने अपने आमंत्रण संदेश में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद के सानिध्य में आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता को समर्पित है। कार्यक्रम में समाज के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर विचार रखे जाएंगे।
उन्होंने सभी साथियों से अपने सहयोगियों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संवाद और जनभागीदारी से ही लोगों की समस्याओं तथा आकांक्षाओं को प्रभावी ढंग से सामने रखा जा सकता है।
आयोजन में मीडिया प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि कार्यक्रम में रखे जाने वाले विचार और प्रमुख विषय व्यापक जनसमुदाय तक पहुँच सकें।
दिनांक: 21 अक्टूबर 2026
स्थान: तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

Latest blown lead for Raiders signals enough is enough of McDaniels

What’s made Amazon shoppers fall in love with Tozos? Superior audio quality, of course, courtesy of 6-millimeter speaker drivers that produce powerful, crystal-clear...

How to make your life routine more fun and eco-friendly

What’s made Amazon shoppers fall in love with Tozos? Superior audio quality, of course, courtesy of 6-millimeter speaker drivers that produce powerful, crystal-clear...

Related Articles

आरक्षण की आवाज बुलंद करने के लिए तालकटोरा पहुँचें: डॉ. संजय निषाद

नई दिल्ली। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने...

‘चलो ताल से तालकटोरा’ अभियान: 21 अक्टूबर को लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

‘चलो ताल से तालकटोरा’ अभियान: 21 अक्टूबर को लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन...

‘चलो ताल से तालकटोरा’ अभियान: 21 अक्टूबर को लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन...

सुल्तानपुर में संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन, डॉ. संजय कुमार निषाद होंगे मुख्य अतिथि

सुल्तानपुर। महाराजा अवध निषाद प्रांत के अंतर्गत जनपद सुल्तानपुर के कूरेभार बाजार...