सुल्तानपुर। महाराजा अवध निषाद प्रांत के अंतर्गत जनपद सुल्तानपुर के कूरेभार बाजार में आयोजित होने जा रहे “संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन” को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महासम्मेलन में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार महासम्मेलन में सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, अमेठी, आजमगढ़ और मऊ सहित आसपास के जनपदों से पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक प्रतिनिधि एवं निषाद समाज के लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क और तैयारियां की जा रही हैं। महासम्मेलन में समाज के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा, राजनीतिक भागीदारी और आरक्षण से जुड़े विषयों पर प्रमुखता से चर्चा होने की बात कही गई है। डॉ. संजय कुमार निषाद भी उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के सम्मानित लोगों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर महासम्मेलन में सहभागिता करने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए स्वागत, बैठक, आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजकों का आह्वान है—संवैधानिक अधिकारों और समाज से जुड़े मुद्दों पर होने वाले इस महासम्मेलन में अधिक से अधिक लोग सहभागिता करें।
Leave a comment